खेल की खबरें | कोविड-19 पॉजिटिव मामले के कारण डर्बीशर-एसेक्स काउंटी मैच रद्द
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. डर्बीशर और एसेक्स के बीच डर्बी में खेले जा रहे काउंटी चैम्पियनशिप मैच के दौरान सोमवार को दूसरे दिन के खेल से पहले एक खिलाड़ी के कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आने के बाद मुकाबले को रद्द कर दिया गया।
लंदन, 12 जुलाई डर्बीशर और एसेक्स के बीच डर्बी में खेले जा रहे काउंटी चैम्पियनशिप मैच के दौरान सोमवार को दूसरे दिन के खेल से पहले एक खिलाड़ी के कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आने के बाद मुकाबले को रद्द कर दिया गया।
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने डर्बीशर के खिलाड़ी के कोविड-19 संक्रमित होने की पुष्टि के बाद सोमवार को यह फैसला लिया।
इस खिलाड़ी ने खुद को अलग-थलग कर लिया है और टीम के अन्य सदस्य भी इस खिलाड़ी के करीबी संपर्क में थे।
ईसीबी से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ पृथकवास नियम और डर्बीशर के मौजूदा खिलाड़ियों पर इसके प्रभाव को देखते हुए अंपायरों ने मैच को रद्द कर दिया है।’’
ईसीबी ने कहा कि वह स्वास्थ्य विभाग और डर्बीशर एवं एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब के साथ मिलकर काम कर रहा है। इसमें खिलाड़ियों, कर्मचारियों और अधिकारियों का स्वास्थ्य और सुरक्षा प्राथमिकता है।
ईसीबी ने कहा, ‘‘ मैच के लिए अंकों की घोषणा बाद में की जाएगी।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)