एजेंसी न्यूज

हरियाणा: ‘फरलो’ पर जेल से बाहर आने पर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को Z+ की सुरक्षा मिली, खालिस्तानियों से है खतरा

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को हरियाणा की एक जेल से ‘फरलो’ (एक प्रकार की छुट्टी) पर 21 दिनों की रिहाई के दौरान जेड प्लस सुरक्षा दी गयी है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

हरियाणा: ‘फरलो’ पर  जेल से बाहर आने पर डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम  को Z+ की सुरक्षा मिली, खालिस्तानियों से है खतरा
गुरमीत राम रहीम सिंह (Photo Credits Facebook)

चंडीगढ़: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख (Dera Sacha Sauda Chief)गुरमीत राम रहीम सिंह (Ram Rahim Singh) को हरियाणा की एक(एक प्रकार की छुट्टी) पर 21 दिनों की रिहाई के दौरान जेड प्लस सुरक्षा दी गयी है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सिंह को सात फरवरी को रिहा होने के बाद उच्च श्रेणी (Z-Plus)की सुरक्षा दी गयी थी, क्योंकि सिंह की जान को ''खालिस्तान समर्थक'' तत्वों से खतरा है. हरियाणा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी की ओर से रोहतक रेंज के आयुक्त को हाल ही में भेजे एक संदेश में कहा गया है, ‘‘यदि कैदी को पैरोल पर रिहा किया जाता है, तो मौजूदा नियमों के अनुसार जेड-प्लस सुरक्षा या समतुल्य सुरक्षा प्रदान की जा सकती है, क्योंकि कैदी को भारत और विदेशों में कट्टरपंथी सिख चरमपंथियों से उच्च स्तरीय खतरा है.

आधिकारिक संवाद में कहा गया है, "खालिस्तान समर्थक कार्यकर्ताओं से गुरमीत राम रहीम सिंह को खतरे के संबंध में विश्वसनीय जानकारी है. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को सात फरवरी को रिहा किया गया था, जब हरियाणा सरकार ने निष्कर्ष निकाला था कि वह कट्टर कैदियों की श्रेणी में नहीं आता है। सिंह इस समय अपने गुरुग्राम आश्रम में है और उसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया है. सिंह को ‘फरलो’ दिए जाने से पहले, जेल अधिकारियों के आग्रह पर कानूनी राय ली गयी थी कि क्या सिंह कट्टर अपराधियों की श्रेणी में आता है या नहीं, यह भी पढ़े: Haryana: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को मिली Z+ सिक्योरिटी, पुलिस ने बताया खालिस्तानियों से खतरा

सिंह को 21 दिनों की छुट्टी पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले मिली थी.पंजाब में इस पंथ के बड़ी संख्या में अनुयायी हैं, खासकर बठिंडा, संगरूर, पटियाला और मुक्तसर में. सात फरवरी को, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सिंह की रिहाई और 20 फरवरी को पंजाब विधानसभा चुनाव के बीच कोई संबंध होने से इनकार किया था। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक संयोग है और इसका चुनाव से कोई संबंध नहीं है.

डेरा प्रमुख सिरसा में अपने आश्रम में दो महिला अनुयायियों के साथ बलात्कार के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है. सिंह को अगस्त 2017 में पंचकूला में सीबीआई की एक विशेष  अदालत ने दोषी ठहराया था.पिछले साल सिंह को 2002 में डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या की साजिश रचने के लिए भी चार अन्य लोगों के साथ दोषी ठहराया गया था। डेरा प्रमुख और तीन अन्य को 2019 में 16 साल पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2022 11:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).