एजेंसी न्यूज

यौन उत्पीड़न का कथित वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस उपाधीक्षक गिरफ्तार, निलंबित

एक पुलिस उपाधीक्षक ने अपने पास शिकायत लेकर आयी एक महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और निलंबित कर दिया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

यौन उत्पीड़न का कथित वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस उपाधीक्षक गिरफ्तार, निलंबित
suspended (img: pixabay)

तुमकुरु (कर्नाटक), 4 जनवरी : एक पुलिस उपाधीक्षक ने अपने पास शिकायत लेकर आयी एक महिला का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है और निलंबित कर दिया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उसने बताया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था.

पुलिस ने बताया कि 58 वर्षीय अधिकारी की पहचान रामचंद्रप्पा के रूप में हुई है और वह मधुगिरी में डीएसपी के पद पर तैनात थे. कथित वीडियो में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को महिला के साथ दुर्व्यवहार करते और अनुचित व्यवहार करते देखा जा सकता है. पुलिस के अनुसार, कथित घटना बृहस्पतिवार को तब हुई जब महिला भूमि विवाद की शिकायत करने तुमकुरु में रामचंद्रप्पा के कार्यालय गई थी. यह भी पढ़ें : भाजपा विधायक को ‘बदनाम’ करने की कोशिश करने की आरोपी महिला को जमानत

महिला ने आरोप लगाया है कि वह उसे एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया, उसे गलत तरीके से छुआ. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2025 01:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).