देश की खबरें | नोएडा में डिप्टी रेंजर और वन दरोगा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार निवारण संगठन की मेरठ इकाई ने वन विभाग के एक डिप्टी रेंजर और एक वन दरोगा को शुक्रवार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से रिश्वत के रूप में लिए गए आठ हजार रुपये नकद बरामद किये गये।

नोएडा, 24 नवंबर उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार निवारण संगठन की मेरठ इकाई ने वन विभाग के एक डिप्टी रेंजर और एक वन दरोगा को शुक्रवार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से रिश्वत के रूप में लिए गए आठ हजार रुपये नकद बरामद किये गये।

इनकी गिरफ्तारी ग्रेटर नोएडा के थाना कासना क्षेत्र में स्थित वन विभाग के कार्यालय से हुई।

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की मेरठ इकाई के निरीक्षक राम सहाय यादव ने बताया कि बुलंदशहर के रहने वाले इसराइल ने संगठन को सूचना दी थी की जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ अंतर्गत बादशाहपुर गांव क्षेत्र में उनके बेटे आबिद ने 10 नवंबर को एक पेड़ काट दिया था।

उन्होंने संगठन को बताया कि पेड़ काटने का आरोप लगाकर वन विभाग के लोग उनसे 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे।

यादव ने बताया कि सूचना के आधार पर तुरंत एक टीम बनाई गई तथा शुक्रवार की शाम को कासना स्थित वन विभाग के कार्यालय से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ वन दरोगा अमित कुमार और डिप्टी रेंजर तालीम को गिरफ्तार किया गया। यह लोग पीड़ित से आठ हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे।

उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने नोट में पाउडर लगाकर दिया था, जिससे दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कासना में मामला दर्ज कराया गया है। दोनों को शनिवार की सुबह न्यायालय में पेश किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू