देश की खबरें | रूस के उप प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात; आर्थिक संबंधों, ऊर्जा पर की चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत यात्रा पर आए रूस के उप प्रधानमंत्री (प्रथम)डेनिस मंटुरोव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार और आर्थिक संबंधों, ऊर्जा, संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 नवंबर भारत यात्रा पर आए रूस के उप प्रधानमंत्री (प्रथम)डेनिस मंटुरोव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार और आर्थिक संबंधों, ऊर्जा, संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में यह जानकारी दी।

पीएमओ ने बताया कि रूसी संघ के प्रथम उप प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

बयान में कहा गया, ‘‘उन्होंने व्यापार और आर्थिक संबंधों, ऊर्जा, संपर्क सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’’

बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-रूस विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साथ उनकी हालिया यात्राओं और बैठकों के दौरान लिए गए निर्णयों के कार्यान्वयन के लिए दोनों पक्षों के दलों की ओर से किए जा रहे निरंतर और संयुक्त प्रयासों का स्वागत किया।

बयान के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को बधाई दी और कहा कि वह उनके साथ विचारों के निरंतर आदान-प्रदान के प्रति आशान्वित हैं।

बाद में मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज रूस के उप प्रधानमंत्री (प्रथम) डेनिस मंटुरोव से मिलकर खुशी हुई। यह देखकर प्रसन्नता हुई कि भारत-रूस विशेष एवं विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति पुतिन के साथ मेरी हाल की यात्राओं और बैठकों में लिए गए निर्णयों को लागू करने के लिए दोनों पक्षों के दल मिलकर कार्य कर रहे हैं।’’

मंटुरोव ने अपनी भारत यात्रा के तहत सोमवार को मुंबई में रूसी-भारतीय व्यापार मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया। वह विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ संयुक्त रूप से यहां 12 नवंबर को ‘रूस-भारत अंतर सरकारी आयोग’ के एक अहम सत्र में हिस्सा लेंगे जो व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर केंद्रित होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\