देश की खबरें | जीएमसी अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के लिए उप चिकित्सा अधीक्षक, अधिशासी अभियंता निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में कोविड वार्डों में ऑक्सीजन की किल्लत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने बृहस्पतिवार को प्रभारी अधिशासी अभियंता और उप चिकित्सा अधीक्षक को निंबलित करने के आदेश दिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 24 सितंबर जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में कोविड वार्डों में ऑक्सीजन की किल्लत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने बृहस्पतिवार को प्रभारी अधिशासी अभियंता और उप चिकित्सा अधीक्षक को निंबलित करने के आदेश दिए।

अस्पताल के कोविड वार्डों में ऑक्सीजन की किल्लत की शिकायतों की जांच करने के लिए मंगलवार को तीन सदस्यीय पैनल का गठन किया गया था।

यह भी पढ़े | मुंबई: रिया और शोविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाइकोर्ट में सुनवाई शुरू: 24 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्त आयुक्त अतुल डुल्लो ने एक आदेश में कहा कि जांच समिति के निष्कर्षों के मद्देनजर, सुधारात्मक कदम उठाना और जीएमसी अस्पताल में ऑक्सीजन आपूर्ति के प्रबंधन के काम से जुड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करना जरूरी हो गया है।

उन्होंने कहा कि प्रभारी अधिशासी अभियंता तेजिंदर सिंह को निलंबित करने का आदेश दिया।

यह भी पढ़े | Congress MLA B Narayan Rao Passes Away: कांग्रेस विधायक बी नारायण राव का निधन, कोरोना संक्रमण के चलते एक सितंबर से अस्पताल में थे भर्ती.

उन्होंने बताया कि इसी तरह, प्रभारी उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

उनके स्थान पर हरजीत राय को प्रभारी उप चिकित्सा अधीक्षक बनाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी