देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के प्रबंधन के लिए उपमुख्यमंत्री सिसोदिया केंद्रीय अधिकारी नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राष्ट्रीय राजधानी में कोविेड-19 के प्रबंधन के लिए शुक्रवार को केंद्रीय अधिकारी नियुक्त किया गया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को राष्ट्रीय राजधानी में कोविेड-19 के प्रबंधन के लिए शुक्रवार को केंद्रीय अधिकारी नियुक्त किया गया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।

इसमें कहा गया कि अगले आदेश तक सिसोदिया अंतर-मंत्रालयी समन्वय के लिए जिम्मेदार होंगे।

शहर में कोविड-19 के मामले और संक्रमण की दर लगातार बढ़ने के बाद, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने संक्रमण की श्रृंखला को तोड़ने के प्रयासों के तहत बृहस्पतिवार को इस सप्ताह के अंत में कर्फ्यू लगाने और 30 अप्रैल तक मॉल, जिम और सभागारों को बंद रखने की घोषणा की थी।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 16,699 मामले सामने आए और 112 मरीजों की मौत हुई।

संक्रमण की दर बढ़कर 20.22 प्रतिशत हो गई जो दिल्ली में अब तक की सबसे अधिक दर है।

बुधवार को शहर में संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 17,282 नये मामले सामने आए। पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामले लगातार बढ़े हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास