देश की खबरें | महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने लोगों से विशेष अभियान के दौरान तिरंगा फहराने की अपील की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को लोगों से स्वतंत्रता दिवस से पहले विशेष अभियान के दौरान तिरंगा फहराने की अपील की।

ठाणे, 10 अगस्त महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को लोगों से स्वतंत्रता दिवस से पहले विशेष अभियान के दौरान तिरंगा फहराने की अपील की।

उन्होंने 13 से 15 अगस्त के बीच होने वाले 'हर घर तिरंगा' अभियान के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए बुधवार दोपहर को ठाणे में एक 'तिरंगा रथ यात्रा' को हरी झंडी दिखाई।

फडणवीस के ‘रथ’ को हरी झंडी दिखाने के बाद महिलाओं सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने दोपहिया वाहनों की रैली निकाली।

फडणवीस को एक राष्ट्रीय ध्वज सौंपा गया जो विशेष रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के राष्ट्रीय सचिव गौरव गौतम कश्मीर से लेकर आये थे।

उन्होंने लोगों से अपने घर की छतों पर तिरंगा फहराने की अपील की।

उन्होंने कहा, ''लोगों को इस देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों के योगदान को याद रखना चाहिए।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड