देश की खबरें | उपसभापति हरिवंश सीएसपीओसी में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में 3-6 जनवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल देशों के स्पीकर और पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन (सीएसपीओसी) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

नयी दिल्ली, दो जनवरी राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में 3-6 जनवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल देशों के स्पीकर और पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन (सीएसपीओसी) में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

एक आधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

इस वर्ष सम्मेलन में कोविड-19 महामारी के संदर्भ में सांसदों के काम पर केंद्रित होगा।

चर्चा किए जाने वाले चार विषयों में महामारी के दौरान सांसदों के अनुकूलन, साइबर सुरक्षा तैयारी, ई-संसद और प्रमुख संसदीय नवाचारों में पीठासीन अधिकारियों की भूमिका पर सामान्य चर्चा शामिल है।

पीठासीन अधिकारियों के लिए सत्रों के अलावा भाग लेने वाले देशों के कर्मचारियों के लिए अन्य क्षमता निर्माण कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी।

उपसभापति के साथ लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय के अधिकारी भी इस सम्मेलन में भाग लेंगे।

सम्मेलन की संकल्पना 1969 में कनाडा द्वारा राष्ट्रमंडल देशों स्पीकर और पीठासीन अधिकारियों को एक मंच पर लाने के लिए की गई थी। इस तरह का पिछला सम्मेलन जनवरी 2020 में कनाडा में आयोजित किया गया था। अगला सम्मेलन 2024 में युगांडा में आयोजित होने वाला है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now