देश की खबरें | गौतमबुद्ध जिले में महिलाओं की सुरक्षा के लिए अलग से महिला डीसीपी और एसीपी की तैनाती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में महिला और बाल सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने अलग से महिला डीसीपी और एसीपी की तैनाती की है। बच्चों वह महिलाओं की सुरक्षा के लिए गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस की यह महत्वाकांक्षी योजना है।

जियो

नोएडा, पांच जून उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में महिला और बाल सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने अलग से महिला डीसीपी और एसीपी की तैनाती की है। बच्चों वह महिलाओं की सुरक्षा के लिए गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस की यह महत्वाकांक्षी योजना है।

पुलिस आयुक्त के उप- निदेशक सूचना दिनेश गुप्ता ने बताया कि इस योजना की नींव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लखनऊ और गौतमबुद्धनगर में पुलिस आयुक्त प्रणाली की घोषणा करने के दौरान रखी गई थी, जिसको अब अमली जामा पहना दिया गया है।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह और चीन के मेजर जनरल लिउ लिन बीच कल होगी वार्ता.

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने आयुक्त प्रणाली की घोषणा के समय कहा था, कि वह इन अधिकारियों से अपेक्षा करते हैं कि वे महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए प्रभावशाली पहल करेंगे। महिलाओं व बच्चों के खिलाफ अपराधों की जांच में शीघ्रता के साथ गुणवत्ता को भी वरियता देंगे।

गुप्ता ने बताया कि पुलिस आयुक्त सिंह ने मुख्यमंत्री के इन निर्देशों के अनुपालन की विधिवत शुरुआत चार जून को की।

यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 20 नए मरीज पाए गए: 5 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि इसके तहत पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) वृंदा शुक्ला और सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) श्रद्धा नरेंद्र पांडे को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि इसके तहत प्रत्येक पुलिस स्टेशन में एक महिला सुरक्षा डेस्क और एक महिला इकाई का संचालन किया जाएगा।

गुप्ता ने बताया कि महिला डेस्क द्वारा ही पुलिस स्टेशन में आने वाली सभी महिलाओं और बच्चों की समस्याओं का सर्वप्रथम संज्ञान लिया जाएगा,जिससे महिलाओं व बच्चों को अपनी समस्याओं का साझा करने में कोई परेशानी और हिचक ना हो, समस्याओं का विषय के आधार पर निस्तारण की उचित प्रक्रिया शुरू की जा सके।

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत महिला इकाई में दो उप-निरीक्षक, एक पुरुष और महिला (पुरुष और महिला कांस्टेबल के साथ उनकी मदद के लिए) शामिल होंगे जो विशेष रूप से महिलाओं के खिलाफ अपराधों के सभी मामलों की जांच करेंगे। जांचकर्ताओं के इस समर्पित कैडर को सामयिक, समय पर और सबूत आधारित जांच के लिए विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया जाएगा।

गुप्ता ने बताया कि किसी भी जांच अधिकारी को प्रति वर्ष 40 से अधिक मामलों की जांच करने के लिए नहीं दिया जाएगा। गुणवत्ता के साथ ही समय पर जांच सुनिश्चित करने के लिए ही इस दृष्टिकोण को अपनाया गया है।

उन्होंने बताया कि एसीपी रैंक के अधिकारी को दहेज हत्या, एससी/एसटी समुदाय के सदस्यों के खिलाफ यौन अपराध की जांच करने की जिम्मेदारी होगी जबकि एसीपी महिला सुरक्षा को अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम के तहत अपराध, किसी भी अन्य जघन्य अपराधों द्वारा महिलाओं के खिलाफ सभी गंभीर अपराधों की जांच की जिम्मेदारी होगी।

उप- सूचना निदेशक ने बताया कि डीसीपी और एसीपी महिला सुरक्षा को महिलाओं के खिलाफ सभी तरह के अपराधों की बारीकी से निगरानी करने की जिम्मेदारी होगी।

उन्होंने बताया कि महिलाओं और बच्चों से संबंधित पूर्व-मौजूदा इकाइयों और सेवाओं जैसे कि महिला सहायता, मानव तस्करी निरोधी प्रकोष्ठ, विशेष पुलिस किशोर इकाई, 1090 आदि के निगरानी की जिम्मेदारी भी पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा की होगी। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विभिन्न पहलों के बीच तालमेल बिठाने और पर्यवेक्षण का कार्य भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नए मॉडल के तहत वैवाहिक विवाद के मामलों में पेशेवर परामर्श सेवाएं प्रदान करने के लिए नॉलेज पार्क पुलिस स्टेशन में एक पारिवारिक विवाद निवारण केंद्र की स्थापना की जा रही है। इसके साथ ही महिलाओं और बाल सुरक्षा के लिए मोबाइल गश्ती वाहनों का बेड़ा भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य पुलिस और बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, चिकित्सा प्राधिकरण, चाइल्डलाइन और महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए काम करने वाले विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के बीच बेहतर तालमेल बनाना भी होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड