देश की खबरें | चीन-भारत सीमा के पास सिक्किम के गांवों में आईआरबी जवानों की तैनाती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिक्किम सरकार ने चीन और भारत के बीच गतिरोध के मद्देनजर दोनों देशों की सीमाओं के पास पूर्व और उत्तर सिक्किम में स्थित गांवों में भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के जवानों की तैनाती की है। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को दी।

गंगटोक, 23 जून सिक्किम सरकार ने चीन और भारत के बीच गतिरोध के मद्देनजर दोनों देशों की सीमाओं के पास पूर्व और उत्तर सिक्किम में स्थित गांवों में भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के जवानों की तैनाती की है। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को दी।

उप महानिरीक्षक (डीआईजी), रेंज, प्रवीण गुरुंग ने संवाददाताओं को बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर पिछले हफ्ते से सशस्त्र आईआरबी जवानों को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़े | आयुष मंत्रालय ने कोविड-19 की ‘दवा’ पर पतंजलि से मांगा ब्योरा, जांच पूरी होने तक प्रचार पर रोक.

उन्होंने हालांकि तैनात किये गए आईआरबी जवानों की संख्या बताने से इनकार कर दिया।

गुरुंग ने कहा कि राज्य सरकार के आदेश पर आईआरबी जवानों को उत्तर सिक्किम के लाचेन, लाचुंग और थांगु के पास के गांवों में और पूर्वी सिक्किम में कुपुप और शेरथांग में तैनात किया गया है।

यह भी पढ़े | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मॉस्को में नहीं करेंगे चीनी समकक्ष वेई फेंगे के साथ बैठक, गलवान घाटी संघर्ष पर नहीं होगी कोई बातचीत.

डीआईजी ने कहा कि इन गांवों में नागरिकों की एक बड़ी आबादी है और ये अंतरराष्ट्रीय सीमा के बहुत करीब स्थित हैं।

गुरुंग ने कहा, ‘‘सीमावर्ती गांवों में सशस्त्र राज्य पुलिस कर्मियों की तैनाती एक नियमित अभ्यास है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों देशों के बीच तनाव है और सिक्किम भी एक संवेदनशील सीमावर्ती राज्य है।’’

गुरुंग ने कहा, ‘‘जब भी सीमाक्षेत्रों में तनाव होता है यह सेना को बैकअप प्रदान करने के लिए एक प्रोटोकॉल है।’’

सिक्किम सरकार ने 2017 डोकलाम गतिरोध के समय भी सीमावर्ती गांवों में आईआरबी जवानों को तैनात नहीं किया था।

इस बारे में गुरुंग ने कहा कि उस समय आईआरबी के जवानों को इसलिए तैनात नहीं किया गया था क्योंकि सिक्किम में एक बहुत दुर्गम स्थान का एक छोटा सा हिस्सा ही डोकलाम गतिरोध में शामिल था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\