देश की खबरें | राजस्थान में कहीं-कहीं पर घने से अति घना कोहरा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में रविवार सुबह कहीं-कहीं पर घने से अति घना कोहरा रहा।
जयपुर, पांच जनवरी राजस्थान में रविवार सुबह कहीं-कहीं पर घने से अति घना कोहरा रहा।
जयपुर मौसम केन्द्र के अनुसार राज्य में आगामी चार से पांच दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने तथा अधिकांश भागों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री गिरावट होने की संभावना है।
मौसम केन्द्र के प्रवक्ता के अनुसार बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में आगामी तीन दिन कहीं-कहीं घना कोहरा छाने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि आगामी 10-12 जनवरी को एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के क्षेत्रों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि राज्य में शनिवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तथा राज्य के एक मात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली (टोंक) में 6.9 डिग्री दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि रविवार सुबह अलवर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस, सिरोही में 7.9 डिग्री, पिलानी-जैसलमेर में 8.3 डिग्री, डबोक 9.1 डिग्री, धौलपुर में 9.3 डिग्री, चूरू में 9.6 डिग्री, गंगानगर-बीकानेर में 9.8 डिग्री, और अन्य प्रमुख स्थानों पर 10.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 13.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2025 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

