देश की खबरें | दिल्ली में घना कोहरा छाया, न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार को घने कोहरे की चादर छाई रही और दृश्यता कम होकर 100 मीटर हो जाने से यातायात प्रभावित रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 24 जनवरी दिल्ली में रविवार को घने कोहरे की चादर छाई रही और दृश्यता कम होकर 100 मीटर हो जाने से यातायात प्रभावित रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
घने कोहरे की वजह से सफदरजंग में दृश्यता घटकर 200 मीटर और पालम में 100 मीटर रह गई।
आईएमडी के अनुसार दृश्यता 0 से 50 मीटर होने पर बेहद घना कोहरा, दृश्यता 51 से 200 मीटर के बीच होने पर घना कोहरा, दृश्यता 201 से 500 मीटर होने पर मध्यम कोहरा और दृश्यता 501 से 1000 मीटर होने पर हल्का कोहरा होता है।
आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में अगले चार दिन मामूली से लेकर घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।
हालांकि आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि पुरवाई हवाओं और बादल छाये रहने की वजह से दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 8.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
अधिकारी ने कहा कि मंगलवार तक तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है क्योंकि हिमाच्छादित पश्चिमी हिमालय से मैदानी इलाकों की ओर बर्फीली हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2021 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

