देश की खबरें | दिल्ली में घना कोहरा छाया, अधिकतम तापमान 15डिग्री सेल्सियस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार को घने कोहरे की चादर छाई रही और दृश्यता कम होकर 100 मीटर हो जाने से यातायात भी प्रभावित हुआ। साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे 15डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 24 जनवरी दिल्ली में रविवार को घने कोहरे की चादर छाई रही और दृश्यता कम होकर 100 मीटर हो जाने से यातायात भी प्रभावित हुआ। साथ ही अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे 15डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
घने कोहरे की वजह से सफदरजंग में दृश्यता घटकर 200 मीटर और पालम में 100 मीटर रह गई।
आईएमडी के अनुसार बहुत घने कोहरे की स्थिति में दृश्यता 0 से 50 मीटर होती है। घने कोहरे की स्थिति में दृश्यता 51 से 200 मीटर के बीच होती है। मामूली कोहरा होता है तो दृश्यता 201 से 500 मीटर होती है और बहुत कम कोहरा होने पर दृश्यता 501 से 1000 मीटर होती है।
आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में अगले चार दिन मामूली से लेकर घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है।
हालांकि आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि पुरवाई हवाओं और बादल छाये रहने की वजह से दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 8.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
अधिकारी ने कहा कि मंगलवार तक तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है क्योंकि हिमाच्छादित पश्चिमी हिमालय श्रृंखला से मैदानी इलाकों की ओर बर्फीली हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2021 10:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

