देश की खबरें | दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर छाया घना कोहरा, न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, पांच फरवरी राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे दृष्यता 100 मीटर, जबकि पालम वेधशाला में 50 मीटर दर्ज की गई।
आईएमडी ने ट्वीट किया, ''सुबह साढ़े आठ बजे के अवलोकन के अनुसार दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा। पालम में दृष्यता 50 मीटर और सफदरजंग में 100 मीटर दर्ज की गई।''
आईएमडी के अनुसार, शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘बेहद घना’, 51 से 200 मीटर दृश्यता के बीच ‘घना’, 201 से 500 के मीटर दृश्यता के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1000 के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘हल्का’ माना जाता है।
मौसम कार्यालय ने दिनभर घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जताया है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से आसपास रहने का अनुमान है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'मध्यम' श्रेणी में रही। सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 178 था।
शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।
बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान आठ डिग्री गिरकर 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 19 साल में फरवरी का सबसे ठंडा दिन था। एक फरवरी 2003 को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2022 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

