एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में छाया घना कोहरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब और हरियाणा में सोमवार को सर्दी का सितम जारी रहा और सुबह कोहरे के कारण कई स्थानों पर हालत ये थी कि हाथ को हाथ सुझाई नहीं दे रहा था।

देश की खबरें | पंजाब, हरियाणा में छाया घना कोहरा

चंडीगढ़, आठ जनवरी पंजाब और हरियाणा में सोमवार को सर्दी का सितम जारी रहा और सुबह कोहरे के कारण कई स्थानों पर हालत ये थी कि हाथ को हाथ सुझाई नहीं दे रहा था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन के अनुसार, पंजाब के गुरदासपुर में मौसम काफी ठंडा बना हुआ है। यहां न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री, पटियाला में 6.1 डिग्री, लुधियाना में छह डिग्री, पठानकोट में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बुलेटिन में कहा गया कि हरियाणा के रोहतक में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री, अंबाला में छह, नारनौल में सात, करनाल में 7.7 डिग्री और हिसार में 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

इस बीच, आज सुबह दोनों राज्यों में कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2024 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).