एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | एरिक्सन से प्रेरणा लेकर इंग्लैंड के खिलाफ यूरो सेमीफाइनल में उतरेगा डेनमार्क

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एरिक्सन टूर्नामेंट के पहले ही मैच में दिल का दौरा पड़ने से मैदान पर गिर गए थे । इसके बाद से टीम दो मैच हार गई थी लेकिन उसने शानदार वापसी करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

खेल की खबरें | एरिक्सन से प्रेरणा लेकर इंग्लैंड के खिलाफ यूरो सेमीफाइनल में उतरेगा डेनमार्क

एरिक्सन टूर्नामेंट के पहले ही मैच में दिल का दौरा पड़ने से मैदान पर गिर गए थे । इसके बाद से टीम दो मैच हार गई थी लेकिन उसने शानदार वापसी करते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

डेनमार्क के कोच कास्पर हजुलमंड ने शनिवार को कहा कि जब उनकी टीम अंतिम-चार मुकाबला खेलने की तैयारी कर रही है तब भी उनका ध्यान भटक रहा है।

कास्पर ने चेक गणराज्य के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में टीम की 2-1 से जीत के बाद कहा, ‘‘ मैं मैच के दौरान और उसके बाद भी एरिक्सन के बारे में सोच रहा था। मैं सोचता रहता हूं कि उसे (अगले मैच में) खेलते हुए देखना कितना अद्भुत होगा। वह अब भी टीम का एक बड़ा हिस्सा है और वेम्बले तक पहुंचने के हमारे सफर का एक बड़ा हिस्सा है।’’

एरिक्सन ने इससे पहले वेम्बले स्टेडियम में ही नेशंस लीग के दौरान पिछले साल अक्टूबर में इंग्लैंड के खिलाफ मैच का इकलौता गोल कर टीम को जीत दिलायी थी।

डेनमार्क के मध्यपंक्ति के खिलाड़ी थॉमस डेलाने ने कहा, ‘‘ वह हमेशा टीम का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है और अब भी है। बेशक वह हमारे दिलों में हैं। उसे यहाँ होना चाहिए था। यह अब भी कुछ ऐसा है जिससे हम संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उसे गौरवान्वित करने के बारे में सोच कर मुझे खुश मिलती है।’’

एपी आनन्द नमिता

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2021 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).