एजेंसी न्यूज

UP के फिरोजाबाद में डेंगू से मचा कोहराम, 6 सितंबर तक स्कूल बंद रखने का आदेश, जिले में अब तक 44 लोगों की जा चुकी है जान

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डेंगू से मचे कोहराम को लेकर असीजा ने कहा कि सोमवार रात तीन लोगों तथा मंगलवार को दो लोगों की मौत के साथ जिले में डेंगू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है.

UP के फिरोजाबाद में डेंगू से मचा कोहराम, 6 सितंबर तक स्कूल बंद रखने का आदेश, जिले में अब तक 44 लोगों की जा चुकी है जान
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pxhere)

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) में डेंगू (Dengue)  से मचे कोहराम को लेकर  असीजा ने कहा कि सोमवार रात तीन लोगों तथा मंगलवार को दो लोगों की मौत के साथ जिले में डेंगू से मरने वालों की संख्या बढ़कर 44 हो गई है. हालांकि बुखार से हुई मौतों का असली आंकड़ा बताने से जहां प्रशासन कतरा रहा है, वहीं स्वास्थ्य विभाग भी कोई जानकारी देने में असमर्थता व्यक्त कर रहा है. विधायक ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में 25 जगह शिविर लगाकर डेंगू के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा किसी भी गंभीर रोगी को तत्काल मेडिकल कॉलेज के बाल रोग पृथक वास कक्ष में भेजने के लिए एंबुलेंस तैनात की गई है है। इसके अलावा 20,000 से कम प्लेटलेट वाले मरीजों को तत्काल प्लेटलेट उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की गई है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फिरोजाबाद का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के साथ ही मरीजों के परिजनों से भी मुलाकात की थी। बाद में उन्होंने शासन स्तर पर मदद देकर इसे नियंत्रित करने का ऐलान किया था. मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 15 चिकित्सकों की एक टीम लखनऊ से फिरोजाबाद पहुंची है और जिला प्रशासन तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद प्रभावित क्षेत्रों में लगातार उपचार एवं जांच का कार्य कर रही है. यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद में डेंगू से अब तक 40 की मौत, सीएम योगी ने अपनाया कड़ा रुख, बोले- सर्विलांस टीम से जांच कराकर तय की जाएगी जिम्मेदारी!

इस बीच, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू एवं महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर फिरोजाबाद पहुंचीं और उन्होंने मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों के परिजनों से मुलाकात के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2021 11:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).