विदेश की खबरें | नायकों को ‘बदनाम’ करना चाहते हैं प्रदर्शनकारी : ट्रम्प

इस भीड़ में अधिकतर लोगों ने मास्क नहीं पहन रखा था।

नस्ली अन्याय और पुलिस बर्बरता के खिलाफ अमेरिका में कई सप्ताह तक प्रदर्शन हुए। कुछ प्रदर्शनकारियों ने उन कनफेडरेट स्मारकों और प्रतिमाओं को नष्ट किया या क्षति पहुंचाई, जिनमें उन लोगों को सम्मान दिया गया है जो दास प्रथा को बढ़ावा देने से जुड़े थे।

यह भी पढ़े | अमेरिका: अलबामा के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी में 1 की मौत, 4 घायल.

ट्रम्प ने कहा, ‘‘यह मुहिम माउंट रशमोर में हर व्यक्ति की विरासत पर हमला कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने ‘‘हमारे नायकों को बदनाम करने और हमारे मूल्यों को मिटाने’’ की कोशिश की।

यह भी पढ़े | Worldwide COVID-19 Pandemic Update: दुनियाभर में कोरोना के आंकड़े 1.1 करोड़ के पार, संक्रमण से मरनें वालों की संख्या 5.24 लाख से अधिक.

कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने और प्रदर्शनों को लेकर प्रतिक्रिया के कारण आलोचना झेल रहे ट्रम्प अपनी पत्नी एवं प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प के साथ जब मंच पर पहुंचे, तो उनके समर्थकों ने ‘‘चार और साल’’ के नारे लगाए।

ट्रम्प ने कहा, ‘‘हमारी विरासत मिटाने की कोशिश करने वाले लोग चाहते हैं कि अमेरिका अपने गौरव और अपनी महान गरिमा को भूल जाए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)