देश की खबरें | गोवा में राष्ट्रपति के शहीद स्मारक पहुंचने से पहले प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोवा में कोयला ढुलाई की कथित परियोजनाओं का विरोध करने वाले कई लोगों को शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शहीद स्मारक पर पहुंचने से पहले हिरासत में ले लिया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, 19 दिसंबर गोवा में कोयला ढुलाई की कथित परियोजनाओं का विरोध करने वाले कई लोगों को शनिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के शहीद स्मारक पर पहुंचने से पहले हिरासत में ले लिया गया।

गोवा की मुक्ति के 60 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम के सिलसिले में राष्ट्रपति को शहीद स्मारक आना था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के समूह को आजाद मैदान से लगभग दो किलोमीटर दूर पणजी शहर में हिरासत में लिया गया।

वे मांग कर रहे हैं कि एक रेल मार्ग के दोहरीकरण, गोवा और कर्नाटक के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग का विस्तार और एक नई बिजली ट्रांसमिशन लाइन की स्थापना को रद्द किया जाए। इन परियोजनाओं का मकसद राज्य को "कोयला हब" बनाना है।

अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम के अंत तक उन्हें हिरासत में रखा जाएगा।

राष्ट्रपति आजाद मैदान में शहीद स्मारक पर माल्यार्पण करने के बाद आज शाम को डी बी बंदोडकर मैदान में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

TATA IPL Deepfake 2026: आईपीएल के दौरान 1200 से ज्यादा डोमेन पर अवैध सट्टेबाजी का प्रचार, डीपफेक तकनीक से लोगों को बनाया जा रहा निशाना

LPG-PNG Crisis: एलपीजी और पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकार का बड़ा अपडेट, 58,500 से ज्यादा पीएनजी उपभोक्ताओं ने सरेंडर किए कनेक्शन

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड