देश की खबरें | पुडुचेरी में उपराज्यपाल बेदी को हटाने की मांग को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में सत्तारूढ़ कांग्रेस नीत धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गठबंधन (एसडीए) का ‘‘निर्वाचित सरकार की विकास योजनाओं तथा कल्याणकारी कदमों को बाधित करने’’ के खिलाफ उपराज्यपाल किरण बेदी को पद से हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
पुडुचेरी, नौ जनवरी पुडुचेरी में सत्तारूढ़ कांग्रेस नीत धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गठबंधन (एसडीए) का ‘‘निर्वाचित सरकार की विकास योजनाओं तथा कल्याणकारी कदमों को बाधित करने’’ के खिलाफ उपराज्यपाल किरण बेदी को पद से हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।
मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, पीसीसी अध्यक्ष ए वी सुब्रमणियन, मंत्रियों, कांग्रेस विधायकों, कार्यकर्ताओं और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी तथा वीसीके की विभिन्न इकाइयों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
हालांकि, कांग्रेस की सहयोगी डीएमके की अनुपस्थिति शनिवार को भी चर्चा का विषय रही।
वीसीके नेता टी तिरुमावलावन और भाकपा की तमिलनाडु इकाई के सचिव मुथारसन ने धरने पर बैठे लोगों को संबोधित किया और ‘‘ उप राज्यपाल की अलोकतांत्रिक कार्यशैली’’ की आलोचना की।
मुथारसन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यदि लोकतंत्र और लोगों के कल्याण में भरोसा करते हैं तो उन्हें हस्तक्षेप कर बेदी को हटाना चाहिए।
उन्होंने केंद्र सरकार पर दिल्ली की सीमाओं पर विरोध कर रहे किसानों के आंदोलन को समाप्त करने के प्रयासों के तहत फासीवादी और निरंकुश रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बेदी ने ''पुडुचेरी को तमिलनाडु में मिलाकर इसका अलग दर्जा खत्म करने का षड़यंत्र रचा है।''
उन्होंने प्रधानमंत्री और बेदी पर पुडुचेरी की जनता को उनके अधिकारों से वंचित करने के लिये प्रयासरत होने का भी आरोप लगाया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)