एजेंसी न्यूज

जम्मू कश्मीर में दो सहकर्मियों की ‘अवैध हिरासत’ के विरोध में केलोनिवि अभियंताओं का प्रदर्शन

केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (केलोनिवि) अभियंता संघ के सदस्यों ने अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नीतीश्वर कुमार के निर्देश पर जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा रामबन जिले में दो सहकर्मियों को “अवैध हिरासत” में लिए जाने पर मंगलवार को यहां निर्माण भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

जम्मू कश्मीर में दो सहकर्मियों की ‘अवैध हिरासत’ के विरोध में केलोनिवि अभियंताओं का प्रदर्शन
पुलिस (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 31 मई : केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (केलोनिवि) अभियंता संघ के सदस्यों ने अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नीतीश्वर कुमार के निर्देश पर जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा रामबन जिले में दो सहकर्मियों को “अवैध हिरासत” में लिए जाने पर मंगलवार को यहां निर्माण भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन स्थल पर भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया था. केलोनिवि के अभियंताओं ने बाद में आवासन व शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकत की और एक ज्ञापन सौंप जम्मू-कश्मीर में दो सीपीडब्ल्यूडी अभियंताओं, आर के मट्टू और रिजवान आलम के साथ कथित दुर्व्यवहार और “अवैध हिरासत” के लिए सीईओ द्वारा माफी की मांग की. यह भी पढ़ें : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन 9 जून तक ईडी की हिरासत में भेजे गए

केलोनिवि अभियंता संघ के अध्यक्ष नीरज कालिया ने ‘पीटीआई-’ को बताया, “हमने हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की और संबंधित अधिकारी से औपचारिक माफी की मांग की. हमने 26 मई को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को लिखा, लेकिन उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. हम अपना विरोध तब तक जारी रखेंगे जब तक कि वे स्पष्टीकरण नहीं देते और गैरकानूनी नजरबंदी के लिए माफी नहीं मांगते.”

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2022 07:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).