देश की खबरें | संभाजी ब्रिगेड नेता पर हमले के विरोध में लातूर में प्रदर्शन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में सोलापुर जिले के अक्कलकोट में एक दिन पहले संभाजी ब्रिगेड के नेता प्रवीण गायकवाड़ पर हुए हमले के विरोध में सोमवार को कई संगठनों ने लातूर में प्रदर्शन किया।
लातूर, 14 जुलाई महाराष्ट्र में सोलापुर जिले के अक्कलकोट में एक दिन पहले संभाजी ब्रिगेड के नेता प्रवीण गायकवाड़ पर हुए हमले के विरोध में सोमवार को कई संगठनों ने लातूर में प्रदर्शन किया।
गायकवाड़ के साथ रविवार को शिव धर्म फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने मारपीट की थी और उन पर स्याही फेंकी थी। संभाजी ब्रिगेड के नेता ने 19वीं सदी के प्रतिष्ठित संत स्वामी समर्थ के खिलाफ कथित तौर पर टिप्पणी की थी, जिनकी समाधि अक्कलकोट में है।
लातूर में पूर्वाह्न 11 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर मराठा क्रांति मोर्चा, संभाजी ब्रिगेड, जिजाऊ ब्रिगेड, मराठा सेवा संघ, वीर भगत सिंह विद्यार्थी परिषद, प्रोग्रेसिव यूथ फेडरेशन, स्वाभिमानी मुस्लिम संगठन आदि संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया गया।
उन्होंने कहा कि यह हमला प्रगतिशील विचारों का प्रचार करने वालों के खिलाफ सांप्रदायिक ताकतों की साजिश है।
प्रदर्शनकारियों ने यह भी सवाल उठाया कि क्या हमलावर भाजपा से जुड़े हैं, हालांकि सत्तारूढ़ पार्टी इस आरोप को पहले ही खारिज कर चुकी है।
उन्होंने महाराष्ट्र विशेष सार्वजनिक सुरक्षा विधेयक को वापस लेने की मांग भी की, जिसे हाल ही में मानसून सत्र के दौरान विधानसभा और विधान परिषद द्वारा पारित किया गया था। उनका दावा है कि इसका उद्देश्य बुद्धिजीवियों और सरकार विरोधियों की आवाज को दबाना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

