देश की खबरें | जम्मू में महिला की मौत के बाद प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू में एक मृत बच्चे को जन्म देने के लगभग दो सप्ताह बाद 23 वर्षीय एक महिला की एक अस्पताल में मौत हो गई जिसके बाद उसके रिश्तेदारों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया और इस मामले की जांच की मांग की। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 13 सितम्बर जम्मू में एक मृत बच्चे को जन्म देने के लगभग दो सप्ताह बाद 23 वर्षीय एक महिला की एक अस्पताल में मौत हो गई जिसके बाद उसके रिश्तेदारों ने चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया और इस मामले की जांच की मांग की। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महिला के शव को लेकर प्रदर्शनकारी रविवार को शहर के बाहरी क्षेत्र छत्ता में मुख्य सड़क पर धरने पर बैठ गये। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला की इंजेक्शन लगाये जाने के दस मिनट बाद ही मौत हो गई।

यह भी पढ़े | कोरोना के केरल में 3,139 नए मरीज पाए गए, अबतक 77,703 मरीज हुए ठीक: 13 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कई घंटों तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद अधिकारियों ने कहा कि मौके पर पहुंचे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद उसके रिश्तेदारों ने महिला का अंतिम संस्कार किया।

अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को मामले में कार्रवाई किये जाने का भरोसा दिया है।

यह भी पढ़े | Monsoon Session 2020 of Parliament: भारत-चीन विवाद पर चर्चा के लिए सरकार तैयार, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा- सभी दलों से सहयोग की है जरूरत.

प्रदर्शनकारियों में से एक ने बताया कि इस महीने की शुरूआत में एक मृत बच्चे को जन्म देने वाली कुलजीत कौर को पेट में दर्द और सांस लेने में दिक्कत होने पर शुक्रवार की शाम यहां सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने बताया कि महिला की शनिवार की दोपहर अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि महिला कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाई गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\