एजेंसी न्यूज

डेमोक्रेटिक पार्टी का न्यूयॉर्क प्राइमरी चुनाव रद्द करना असंवैधानिक है: अमेरिकी जज

सैंडर्स और यंग ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने के लिए अपनी मुहिम निलंबित कर दी है।

डेमोक्रेटिक पार्टी का न्यूयॉर्क प्राइमरी चुनाव रद्द करना असंवैधानिक है: अमेरिकी जज

जज ने कहा कि प्राइमरी चुनाव रद्द करना डेमोक्रेटिक कन्वेंशन में बर्नी सैंडर्स और एंड्रियू यंग को उचित प्रतिनिधित्व से वंचित करेगा।

सैंडर्स और यंग ने राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनने के लिए अपनी मुहिम निलंबित कर दी है।

सैंडर्स और यंग के वकीलों ने सोमवार को दलील दी कि यदि प्राइमरी चुनाव नहीं हुए तो उनके मुवक्किलों को अपूरणीय क्षति होगी। इसके बाद मैनहट्टन में अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज एनालिसा टोरेस ने यह फैसला सुनाया।

जज ने कहा कि प्राइमरी से पहले यह सोचने के लिए पर्याप्त समय है कि इसका आयोजन सुरक्षित तरीके से किस प्रकार कराया जाए।

उन्होंने स्वीकार किया कि जिस कारण से (कोविड-19 को फैलने से रोकना) इसे रद्द किया गया है, वह राज्य में हित से जुड़ा अहम मामला है, लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि वह इस बात से असहमत हैं कि यह कारण अधिकारों के उल्लंघन को न्यायोचित ठहराता है, खासकर तब जब हर मतदाता व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए बिना मेल या फैक्स के जरिए भी मत डाल सकता है। उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि किसी अन्य राज्य ने प्राइमरी चुनाव रद्द नहीं किए हैं।

जज ने कहा कि इससे पार्टी के मंच पर डेलीगेट्स का प्रभाव भी कम होगा।

उन्होंने कहा कि इससे ‘‘डेमोक्रेटिक मतदाता पार्टी के मंच पर उनकी बात रखने वाले डेलीगेट्स को चुनने के अवसर से भी वंचित होंगे’’।

इस बारे में न्यूयॉर्क राज्य में डेमोक्रेटिक पार्टी अध्यक्ष जे जैकब्स ने कहा, ‘‘हम इस फैसले की समीक्षा कर रहे हैं।’’

पिछले महीने अपनी मुहिम रद्द कर देने के बाद सैंडर्स ने स्पष्ट किया था कि वह न्यूयॉर्क समेत शेष प्राइमरी से डेलीगेट्स एकत्र करना जारी रखेंगे ताकि वह पार्टी में अपना प्रभाव बढ़ा सकें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2020 01:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).