एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | देश में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है : गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी नीत केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि देश में माहौल तनावपूर्ण है, लोकतंत्र व संविधान खतरे में हैं।

देश की खबरें | देश में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है : गहलोत

जयपुर, एक नवंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारतीय जनता पार्टी नीत केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि देश में माहौल तनावपूर्ण है, लोकतंत्र व संविधान खतरे में हैं।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस सदस्यता अभियान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘देश में माहौल तनावपूर्ण है, शांति, सद्भाव, प्यार, मोहब्बत का माहौल नहीं है देश के अंदर।’’

गहलोत ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘जो ताकतें सत्ता में काबिज हो चुकी हैं वो सांप्रदायिक ताकते हैं, फासिसी ताकते हैं, उनका कोई लोकतंत्र में यकीन नहीं है। धर्म के नाम पर आप सत्ता में आजाओ धर्म के नाम पर जाति के नाम पर बड़ा आसान काम है सत्ता में आना।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आग लगाना बड़ा आसान होता है, आग लग जाती है तो बुझाना बड़ा मुश्किल काम होता है। आज देश में माहौल तनाव पूर्ण है…। देश में शांति, सद्भाव, प्यार, मोहब्बत का माहौल नहीं है... सभी देशवासियों को चिंता है... किसी भी व्यक्ति से अगर बात करेंगे तो वह खुद इस बात को महसूस करता है, भय है? आप जब सरकार से असहमत हों या कोई आपने... ले लिया तो आप सीधे देशद्रोही हो।’’

उन्होंने कहा कि आजादी की बाद पहली बार ऐसा माहौल बना है राज्यों में… जहां सरकारें भाजपा की है... ऐसा माहौल बना दिया गया है कि मॉबलिंचिंग की बात हो देश द्रोही के मुकदमे लगाने की बात हो… आज देश में लोकतंत्र खतरे में है, देश में संविधान खतरे में है और देश खतरे में है... यह हालात बन गये हैं...।

उन्होंने कहा कि यह हम सब की जिम्मेदारी है और देशवासियों का कर्त्तव्य बनता है कि इन ताकतों को पहचानें।

गहलोत ने तत्कालीन कैग विनोद राय द्वारा संजय निरूपम से माफी का उल्लेख करते हुए कहा कि तत्कालीन कैग ने संवैधानिक पद पर रहते हुए तत्कालीन सरकार के खिलाफ षड्यंत्र किया।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘2जी स्पेक्ट्रम कहां चला गया, कोटगेट कहां चला गया, उस माहौल का फायदा या तो केजरीवाल ने उठाया या फिर नरेंद्र मोदी ने।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 01, 2021 10:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).