देश की खबरें | सिख महिला के जबरन धर्म परिवर्तन के मुद्दे को पाकिस्तान के समक्ष उठाने की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव से मुलाकात की और आग्रह किया कि सरकार पाकिस्तान में एक सिख महिला के जबरन धर्म परिवर्तन के मामले पर पड़ोसी देश से बात करे।

नयी दिल्ली, 22 अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव से मुलाकात की और आग्रह किया कि सरकार पाकिस्तान में एक सिख महिला के जबरन धर्म परिवर्तन के मामले पर पड़ोसी देश से बात करे।

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बुनेर जिले की शिक्षिका सिख महिला का 20 अगस्त को कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था और अपहर्ता ने उससे जबरन शादी कर ली थी।

सिरसा ने एक बयान में दावा किया कि सिख शिक्षिका दीना कौर को शादी के लिए जबरन इस्लाम कबूल कराया गया।

प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

सिरसा ने कहा, ''हमने विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव से मुलाकात की और खैबर पख्तूनख्वा में शादी के लिए सिख महिला शिक्षक के जबरन धर्म परिवर्तन पर चिंता व्यक्त करते हुए इस मामले पर पाकिस्तान से बात करने का आग्रह किया।''

उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से इस मुद्दे पर पाकिस्तान सरकार से बात करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि महिला अपने परिवार के पास वापस लौट जाए।

सिरसा ने कहा कि पाकिस्तान में हिंदू और सिख लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन आम बात हो गई है और अल्पसंख्यकों के लिए वहां स्थिति बिगड़ रही है।

उन्होंने उनकी सुरक्षा के लिए कदम उठाने का आह्वान किया।

इस बीच, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने भी विदेश मंत्रालय से इस मुद्दे को पाकिस्तान के समक्ष उठाने का आग्रह किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान