देश की खबरें | मिजोरम में ग्रामीण और स्थानीय निकाय चुनाव टालने की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम में कांग्रेस और भाजपा ने राज्य निर्वाचन आयोग से अपील की है कि कोविड-19 के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य में ग्राम और स्थानीय परिषद चुनाव को टाल दिया जाए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

एजल, 11 अगस्त मिजोरम में कांग्रेस और भाजपा ने राज्य निर्वाचन आयोग से अपील की है कि कोविड-19 के बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य में ग्राम और स्थानीय परिषद चुनाव को टाल दिया जाए।

कांग्रेस के प्रवक्ता ललियानचुंगा ने सोमवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य ऐसी स्थिति में है जहां कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप सामुदायिक स्तर पर कभी भी हो सकता है।

यह भी पढ़े | Pranab Mukherjee Health Update: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की ब्रेन सर्जरी के बाद हालत गंभीर, वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया.

उन्होंने कहा कि वे इस विचार पर पहुंचे हैं कि अभी चुनाव कराना लोगों के लिए सुरक्षित नहीं है और कई मतदाता मतदान के लिए बाहर नहीं निकलेंगे।

ललियानचुंगा ने कहा कि पार्टी ने आयोग और राज्य सरकार से लोक स्वास्थ्य की चिंता को ध्यान में रखते हुए चुनाव टालने की अपील की है। कांग्रेस ने यह भी कहा है कि स्थानीय परिषद का चुनाव ग्राम परिषद चुनावों के साथ नहीं होने चाहिए।

यह भी पढ़े | कोरोना वैक्सीन को मंजूरी देने वाला रूस बना दुनिया का पहला देश : 11 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

वहीं प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष वनलालहमुका ने कहा कि महामारी के बीच चुनाव कराना आपदा की तरफ बढ़ना होगा।

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में चुनाव कराने की ‘जल्दबाजी’ वाले फैसले की भाजपा जांच करेगी और जांच के नतीजे केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपेगी।

वनलालहमुका ने मतदाता सूची में त्रिपुरा के ब्रू मतदाताओं के नाम शामिल होने के मुद्दे पर भी राज्य सरकार की निंदा की।

उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि राज्य मतदाता सूची से जल्द से जल्द ब्रू मतदाताओं के नामों को हटाने के लिए कदम उठाए जाएं। इससे पहले राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी जेडपीएम ने कोविड-19 महामारी के बीच चुनाव की घोषणा के लिए जोरमथंगा सरकार पर निशाना साधा था।

इसी बीच राज्य निर्चावन आयुक्त लैम चोजाह ने कहा कि अगर आगे कोई आदेश नहीं आता है तो आगामी चुनाव निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।

वहीं ब्रू मतदाताओं के मुद्दे पर एक निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जैसे ही इन मतदाताओं के नाम त्रिपुरा की मतदाता सूची में शामिल हो जाएंगे, वैसे ही इनके नाम इस सूची से हटा लिए जाएंगे। भारत निर्वाचन आयोग इस मुद्दे से परिचित है।

ग्रामीण और स्थानीय परिषद चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन मंगलवार है जबकि नाम वापस लेने की तारीख 13 अगस्त है। मतदान पूरा होने के बाद मतों की गिनती 27 अगस्त को होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\