ताजा खबरें | उप्र के प्रतापगढ़ में आंवला प्रसंस्करण फैक्टरी, गुजरात के उंझा में मसाला पार्क बनाने की मांग

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में आंवला प्रसंस्करण फैक्टरी लगाये जाने और गुजरात के उंझा में एक मसाला पार्क बनाये जाने की बृहस्पतिवार को लोकसभा में मांग की गई।

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में आंवला प्रसंस्करण फैक्टरी लगाये जाने और गुजरात के उंझा में एक मसाला पार्क बनाये जाने की बृहस्पतिवार को लोकसभा में मांग की गई।

समाजवादी पार्टी (सपा) के शिवपाल सिंह पटेल ने शून्यकाल के दौरान, प्रतापगढ में आंवला प्रसंस्करण फैक्टरी लगाये जाने के साथ-साथ आधुनिक विपणन की सुविधा शुरू करने की केंद्र सरकार से मांग की।

उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे तथा आंवला से किसानों की कमाई अच्छी हो जाएगी।

वहीं, भाजपा के हरिभाई पटेल ने गुजरात के उंझा में एक मसाला पार्क बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि गुजरात का उंझा शहर मसाला व्यापार केंद्र है और वहां मसाला पार्क बनने से पूरे उत्तर गुजरात के किसान भाइयों को कई लाभ और सुविधाएं प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को क्षेत्र के किसानों के व्यापक हित में मसाला पार्क बनाये जाने को लेकर उचित निर्णय लेना चाहिए।

भाजपा की ही मंजू शर्मा ने जयपुर में स्मार्ट सिटी परियोजना का काम अधूरा रहने से पर्यटन पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव का उल्लेख किया।

लोजपा (रामविलास) के सांसद राजेश वर्मा ने महाराष्ट्र में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं द्वारा बिहार के प्रवासियों के साथ कथित मारपीट किये जाने का मुद्दा उठाया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान