देश की खबरें | पड़ोसी राज्यों में शामिल होने संबंधी कुछ गांवों की मांग साजिश का हिस्सा : उपमुख्यमंत्री फडणवीस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि खुफिया रिपोर्ट से यह पता चला है कि राज्य की सीमा पर स्थित कुछ गांवों के पड़ोसी राज्यों में शामिल होने की मांग एक साजिश का हिस्सा है और कुछ खास राजनीतिक दलों के पदाधिकारी इसमें संलिप्त हैं।
नागपुर, 18 दिसंबर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि खुफिया रिपोर्ट से यह पता चला है कि राज्य की सीमा पर स्थित कुछ गांवों के पड़ोसी राज्यों में शामिल होने की मांग एक साजिश का हिस्सा है और कुछ खास राजनीतिक दलों के पदाधिकारी इसमें संलिप्त हैं।
राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर संवाददाता सम्मेलन में फडणवीस ने कहा कि ये पदाधिकारी बैठकें कर रहे हैं और सीमावर्ती गांवों को पड़ोसी राज्यों में विलय के लिए उन्हें प्रस्ताव दे रहे हैं।
कर्नाटक के साथ सीमा विवाद के तूल पकड़ने को लेकर राज्य में राजनीतिक माहौल गर्माने के बीच फडणवीस ने यह कहा है।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ हफ्तों में, सीमावर्ती इलाकों में स्थित गांवों ने कर्नाटक,गुजरात और अन्य राज्यों में खुद का विलय करने की मांग की है।
फडणवीस के पास गृह विभाग का भी प्रभार है। उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि (इस साल जून में) शिंदे सरकार के आने के बाद से सीमा विवाद बढ़ा है।
उन्होंने कहा, ‘खुफिया रिपोर्ट से यह संकेत मिलता है कि अन्य पड़ोसी राज्यों में विलय करने की ये सभी मांगें एक साजिश का हिस्सा हैं...कुछ ने कहा है कि हम गुजरात, आंध्र प्रदेश में विलय चाहते हैं...ऐसा करने वाले राजनीतिक दल के पदाधिकारियों के बारे में सरकार के पास सभी सूचना है।’’
उन्होंने कहा कि सरकार यह सूचना उपयुक्त समय पर सदन के समक्ष रखेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)