देश की खबरें | कांग्रेस की विशेष सत्र की मांग, पार्टी नेताओं ने इंदिरा के ‘साहस’ को याद किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोके जाने की सहमति बनने के बाद शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र तत्काल बुलाया जाए, ताकि देश एकजुट होकर सामूहिक संकल्प का प्रदर्शन कर सके।

नयी दिल्ली, 10 मई कांग्रेस ने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोके जाने की सहमति बनने के बाद शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र तत्काल बुलाया जाए, ताकि देश एकजुट होकर सामूहिक संकल्प का प्रदर्शन कर सके।

पार्टी के कई नेताओं ने इस मौके पर 1971 के युद्ध में भारत की जीत का जिक्र करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व और “साहस” को याद किया।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने शनिवार को घोषणा की कि भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान निदेशक (डीजीएमओ) शनिवार शाम पांच बजे से सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमत हुए हैं।

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि भारत और पाकिस्तान तत्काल संघर्ष-विराम के लिए सहमत हो गए हैं।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “वाशिंगटन डीसी से आई अभूतपूर्व घोषणाओं के संदर्भ में अब यह राष्ट्रीय आवश्यकता बन गई है कि प्रधानमंत्री एक सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करें और देश के राजनीतिक दलों को विश्वास में लें, ताकि संकट की इस घड़ी में राष्ट्रीय हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।”

रमेश ने यह भी कहा कि संसद का एक विशेष सत्र तत्काल बुलाया जाए, जिसमें पिछले 18 दिन की घटनाओं, खासकर पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले से लेकर अब तक की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की जाए और आगे की दिशा तय की जाए, ताकि देश एकजुट होकर सामूहिक संकल्प का प्रदर्शन कर सके।

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने की घोषणा की कुछ देर बाद कांग्रेस ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर इंदिरा गांधी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “इंदिरा गांधी : साहस, संकल्प, शक्ति।”

पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, “भारत इंदिरा गांधी की कमी महसूस करता है।”

कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “अमेरिका की आंख में आंख डालकर पाकिस्तान के दो टुकड़े कर विश्व का भूगोल बदल दिया था। ऐसी थीं इंदिरा गांधी।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\