एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | प्रीमियम कार्यालय स्थान की मांग 2024 में सात करोड़ वर्ग फुट से अधिक रहने की संभावना: सीएंडडब्ल्यू इंडिया प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कुशमैन एंड वेकफील्ड इंडिया के प्रमुख अंशुल जैन ने कहा कि देश के प्रमुख शहरों में प्रीमियम कार्यालय स्थान की मांग इस साल सात करोड़ वर्ग फुट से अधिक रहने की संभावना है। अब घर से काम करना भारतीय वाणिज्यिक रियल एस्टेट बाजार के लिए चिंता का विषय नहीं रह गया है।

जरुरी जानकारी | प्रीमियम कार्यालय स्थान की मांग 2024 में सात करोड़ वर्ग फुट से अधिक रहने की संभावना: सीएंडडब्ल्यू इंडिया प्रमुख

नयी दिल्ली, 17 मई कुशमैन एंड वेकफील्ड इंडिया के प्रमुख अंशुल जैन ने कहा कि देश के प्रमुख शहरों में प्रीमियम कार्यालय स्थान की मांग इस साल सात करोड़ वर्ग फुट से अधिक रहने की संभावना है। अब घर से काम करना भारतीय वाणिज्यिक रियल एस्टेट बाजार के लिए चिंता का विषय नहीं रह गया है।

अग्रणी वैश्विक रियल एस्टेट सलाहकारों में से एक कुशमैन एंड वेकफील्ड, वैश्विक क्षमता केंद्रों (जीसीसी) और प्रमुख क्षेत्रों में घरेलू कंपनियों की उच्च मांग के कारण भारतीय कार्यालय बाजार को लेकर उत्साहित है।

कुशमैन एंड वेकफील्ड के भारत व दक्षिण पूर्व एशिया के मुख्य कार्यकारी एवं एशिया पैसिफिक टेनेंट रिप्रेजेंटेशन के प्रमुख जैन ने ‘पीटीआई वीडियो’ को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘ दिलचस्प बात यह है कि भारत को अब दुनिया का कार्यालय कहा जाने लगा है। भारत में मांग एशिया और वास्तव में शेष विश्व में सबसे अधिक है।’’

उन्होंने कहा कि सात प्रमुख शहरों में भारतीय कार्यालय बाजार में बहुत मजबूत मांग देखी जा रही है, सकल पट्टे तथा शुद्ध पट्टे दोनों के स्तर कोविड-19 वैश्विक महामारी के पहले के स्तर के आसपास पहुंच गए हैं।

जैन ने कहा, ‘‘ इसलिए कार्यालय बाजार के नजरिए से वर्ष 2020 को छोड़कर, निश्चित रूप से 2021, 2022 के कुछ समय और 2023 बहुत मजबूत वर्ष रहे हैं और हमें उम्मीद है कि 2024 में यह प्रवृत्ति बनी रहेगी।’’

वर्ष 2024 में मांग को लेकर पूछे जाने पर जैन ने कहा, ‘‘ भारत में सकल पट्टेदारी गतिविधि इस साल सात करोड़ वर्ग फुट से अधिक बनी रहेगी। मुझे अगले कुछ वर्षों में भी यही प्रवृत्ति होती दिख रही है।’’

कुशमैन एंड वेकफील्ड के आंकड़ों अनुसार, शीर्ष आठ शहरों में कैलेंडर वर्ष 2023 में सकल कार्यालय पट्टेदारी रिकॉर्ड 7.46 करोड़ वर्ग फुट थी, जबकि कार्यालय स्थान शुद्ध पट्टेदारी 4.11 करोड़ वर्ग फुट थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2024 12:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).