देश की खबरें | यूरेनियम टैंक रिसाव की स्वतंत्र जांच की मांग पर विचार किया जाएगा: संगमा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा है उनकी सरकार, साउथ वेस्ट खासी हिल्स में स्थित यूरेनियम के तरल कचरे के टैंकों से कथित तौर पर हुए विषैले रिसाव की स्वतंत्र जांच की मांग पर विचार करेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिलांग, 13 अक्टूबर मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा है उनकी सरकार, साउथ वेस्ट खासी हिल्स में स्थित यूरेनियम के तरल कचरे के टैंकों से कथित तौर पर हुए विषैले रिसाव की स्वतंत्र जांच की मांग पर विचार करेगी।

इससे कुछ सप्ताह पहले स्थानीय लोगों ने दावा किया था कि टैंकों में दरारें आ गई हैं।

यह भी पढ़े | UP Bye-Polls2020: BJP के लिए अच्छी खबर, इस पार्टी ने दिया समर्थन.

संगमा ने यह भी कहा कि विशेषज्ञों और सरकारी एजेंसियों ने कंक्रीट के टैंकों की जांच की है और उन्हें आश्वस्त किया है कि टैंकों से किसी प्रकार का रिसाव नहीं हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार शाम को संवाददाताओं से कहा, “हम मांग पर विचार करेंगे… और वन, पर्यावरण तथा अन्य एजेंसियों से चर्चा करने के बाद यह निर्णय किया जाएगा कि इस मामले में आगे क्या करना है।”

यह भी पढ़े | SBI Core Banking System Down: भारतीय स्टेट बैंक की कोर बैंकिंग सर्विस हुई प्रभावित, लेकिन ATM कर रहे हैं काम.

इससे पहले कई गैर सरकारी संगठनों और पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने कहा था कि भंडारण टैंकों के आसपास के क्षेत्रों में रेडियोधर्मी उत्सर्जन का उच्च स्तर मापा गया है।

संगमा ने कहा, “हमें भी स्थिति की चिंता है। जैसा मैंने कहा, इस पर काम कर रही सभी एजेंसियों ने स्पष्ट रूप से इंगित किया है कि कोई भी रिसाव नहीं हुआ है।”

आंध्र प्रदेश और झारखंड के बाद मेघालय देश में यूरेनियम का तीसरा सबसे बड़ा भंडार है।

खासी छात्र संघ से निकले संगठन ‘हाईन्यूट्रेप यूथ काउंसिल’ (एचवाईसी) ने मांग की है कि कथित तौर पर पिछले महीने हुए रिसाव की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए।

एचवाईसी ने पर्यावरण मंत्री जेम्स संगमा से हस्तक्षेप करने की भी मांग की है।

संगठन ने कहा है कि यदि सरकार स्थानीय लोगों की चिंता दूर नहीं करती है तो वह राष्ट्रीय हरित अधिकरण का दरवाजा खटखटाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\