जरुरी जानकारी | बैंक यूनियनों की महामारी के दौरान दैनिक भत्ते, शाखाओं की नियमित सफाई की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस की वजह से बैंक कर्मचारियों की मृत्यु की खबरों पर पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने चिंता जताई है। यूनियन ने इस महामारी के दौरान बैंक कर्मियों को दैनिक 1,000 रुपये का भत्ता और स्वास्थ्य सेवा कर्मियों की तरह 50 लाख रुपये का बीमा कवर देने की मांग की है।

नयी दिल्ली, 11 जून कोरोना वायरस की वजह से बैंक कर्मचारियों की मृत्यु की खबरों पर पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने चिंता जताई है। यूनियन ने इस महामारी के दौरान बैंक कर्मियों को दैनिक 1,000 रुपये का भत्ता और स्वास्थ्य सेवा कर्मियों की तरह 50 लाख रुपये का बीमा कवर देने की मांग की है।

वित्तीय सेवा विभाग को लिखे पत्र में यूएफबीयू ने कहा कि इस महामारी से अब तक 11 बैंक कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है। कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त कदम उठाने की जरूरत है।

यह भी पढ़े | Lottery Results Today on Lottery Sambad: पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के सांबद लॉटरी के रिजल्ट lotterysambadresult.in पर करें चेक.

यूएफबीयू बैंक यूनियनों का मुख्य संगठन है। पत्र में कहा गया है कि बैंक कर्मचारियों तथा शाखाओं को परिवहन उपलब्ध नहीं होने और सुरक्षा कर्मियों तथा शाखाओं की साफ-सफाई के लिए कर्मचारियों की कमी की वजह से काफी समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं।

अन्य मांगों के अलावा यूएफबीयू ने बैंक शाखाओं को नियमित रूप से सैनिटाइज करने और शाखाओं में एक समय में कम ग्राहकों के प्रवेश को सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराने को कहा है। यूनियन ने कहा कि वरिष्ठ और महिला कर्मचारियों को घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) की अनुमति दी जाए। शाखाओं में आने वाले कर्मचारियों को 1,000 रुपये का दैनिक भत्ता दिया जाए।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: फैमिली पेंशन पाने का यह है नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

मंत्रालय को पिछले सप्ताह भेजे पत्र में यूनियन ने यह भी मांग की है कि बैंक कर्मचारियों को परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही केंद्र सरकार की 50 लाख रुपये के बीमा कवर योजना का लाभ बैंक कर्मचारियों को भी दिया जाए। इसके अलावा कर्मचारी की मृत्यु की स्थिति में उसके परिजनों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी दी जाए।

यूनियन ने कहा कि मुंबई, नासिक, औरंगाबाद, पुणे और इसी तरह के अन्य स्थानों पर 50 प्रतिशत उपस्थिति, घर से काम करने की सुविधा, एक दिन छोड़कर दफ्तर आने की सुविधा, लचीले काम के घंटे की सुविधा दी जाए। इस तरह की व्यवस्था ऐसे सभी क्षेत्रो में सभी बैंकों में लागू की जाए।

यूनियन ने कहा कि महाराष्ट्र विशेषरूप से मुंबई के कर्मचारी तमाम परेशानियों के बावजूद आम लोगों को बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहे हैं। इस दौरान कोविड-19 से 11 बैंक कर्मचारियों की जान जा चुकी है। पत्र में बताया गया है कि इस महामारी से मरने वाले बैंक कर्मचारियों में से तीन भारतीय स्टेट बैंक, एक-एक पंजाब नेशनल बैंक, फेडरल बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, दो बैंक ऑफ इंडिया, एक आईडीबीआई, एक केनरा और एक बैंक ऑफ महाराष्ट्र से है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\