जरुरी जानकारी | डेल्टाटेक गेमिंग, प्रिस्टीन लॉजिस्टिक्स को आईपीओ के लिए सेबी की हरी झंडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने डेल्टाटेक गेमिंग लिमिटेड और प्रिस्टीन लॉजिस्टिक्स एंड इन्फ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से पूंजी जुटाने की मंजूरी दे दी है।

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने डेल्टाटेक गेमिंग लिमिटेड और प्रिस्टीन लॉजिस्टिक्स एंड इन्फ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से पूंजी जुटाने की मंजूरी दे दी है।

सोमवार को बाजार नियामक सेबी की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के अनुसार, 30 सितंबर को कंपनियों को निर्गम के लिये सेबी का ‘निष्कर्ष’ जारी किया गया था।

दोनों कंपनियों ने इस साल मई और जून के दौरान सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज जमा कराये थे।

किसी भी कंपनी को आईपीओ लाने के लिए सेबी का ‘निष्कर्ष’ जरूरी होता है।

दस्तावेजों के अनुसार, डेल्टाटेक गेमिंग के 550 करोड़ रुपये के आईपीओ में 300 करोड़ रुपये तक के नये शेयर जारी किये जायेंगे। इसकी प्रवर्तक डेल्टा कॉर्प लिमिटेड 250 करोड़ रुपये का बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएगी।

वहीं दस्तावेजों के अनुसार, प्रिस्टीन लॉजिस्टिक्स एंड इन्फ्राप्रोजेक्ट्स की शुरुआती शेयर-बिक्री में 250 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे और प्रवर्तक तथा मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 2,00,66,269 शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

नए निर्गम से प्राप्त राशि का उपयोग कर्ज चुकाने और सामान्य कंपनी कामकाज उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

दोनों कंपनियों के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\