देश की खबरें | दिल्ली के रोहिणी में डिलीवरी बॉय का शव मिला, शरीर पर घाव के निशान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पश्चिम दिल्ली के एक पार्क में रविवार को 38 वर्षीय एक कंपनी का प्रतिनिधि मृत पाया गया और उसके शरीर पर चाकू के घाव के निशान थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, एक दिसंबर उत्तर-पश्चिम दिल्ली के एक पार्क में रविवार को 38 वर्षीय एक कंपनी का प्रतिनिधि मृत पाया गया और उसके शरीर पर चाकू के घाव के निशान थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सुबह सवा सात बजे पीसीआर कॉल मिली जिसमें बताया गया कि रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में एक व्यक्ति पड़ा है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर पुलिस उस व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि व्यक्ति का सारा सामान (जिसमें उसका मोबाइल फोन, बटुआ और डिलीवरी बैग शामिल था) सुरक्षित पाया गया।
अधिकारी ने बताया कि सबूतों की जांच के लिए फोरेंसिक और अपराध टीम को मौके पर बुलाया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबा साहेब आंबेडकर (बीएसए) अस्पताल ले जाया गया।
उन्होंने बताया कि मृतक संत कबीर नगर का निवासी था और उसके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2024 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

