देश की खबरें | दिल्ली की बेरोजगारी दर 16.25 प्रतिशत, करीब 10 प्रतिशत बच्चे स्कूल से वंचित : सरकारी सर्वेक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बेरोजगारी दर 16 प्रतिशत से अधिक है और छह से 17 साल उम्र समूह में करीब 10 प्रतिशत बच्चे आर्थिक दिक्कतों के कारण प्राथमिक स्कूल नहीं जा पाते। दिल्ली सरकार के एक सर्वेक्षण में यह कहा गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 15 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी में बेरोजगारी दर 16 प्रतिशत से अधिक है और छह से 17 साल उम्र समूह में करीब 10 प्रतिशत बच्चे आर्थिक दिक्कतों के कारण प्राथमिक स्कूल नहीं जा पाते। दिल्ली सरकार के एक सर्वेक्षण में यह कहा गया है।

‘दिल्ली के निवासियों का सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइल’ नामक सर्वेक्षण नवंबर 2018 और नवंबर 2019 के बीच हुआ और इसमें शहर के 1.02 करोड़ लोगों को शामिल किया गया।

नवंबर 2020 में इस रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया गया। इसमें धर्म, जाति, आमदनी, शिक्षा, गंभीर बीमारी, टीकाकरण की स्थिति, बेरोजगारी और परिवहन के पसंदीदा माध्यम जैसे विषयों पर जानकारी ली गयी।

सर्वेक्षण के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में बेरोजगारी दर 16.25 प्रतिशत है। इसमें कहा गया, ‘‘छह-17 साल के उम्र समूह के बच्चों में 9.76 प्रतिशत बच्चों ने पढ़ाई बीच में छोड़ दी या कभी स्कूल नहीं जा पाए। इस उम्र समूह के बच्चे मुख्य रूप से आर्थिक कठिनाइयों के कारण स्कूल जाने से वंचित रह गए।’’

रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में 18 साल या उससे अधिक उम्र की 47.15 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं को आंगनवाड़ी केंद्रों के जरिए स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं मिल रही है।

दिल्ली की महिला आबादी में 68.34 प्रतिशत बसों के जरिए आवाजाही करती हैं। इसके अलावा 14.69 प्रतिशत महिलाएं ऑटोरिक्शा, ई-रिक्शा, टैक्सियों से सफर करती हैं तथा 6.78 प्रतिशत महिलाएं दोपहिया वाहनों से यात्रा करती हैं। केवल 6.74 प्रतिशत महिलाएं ही मेट्रो से यात्रा करती हैं।

सर्वेक्षण से पता चला कि 47.31 प्रतिशत परिवार हर महीने 10,000-25,000 रुपये खर्च करते हैं जबकि 42.5 प्रतिशत परिवार 10,000 रुपये या इससे कम खर्च करते हैं।

दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय 2019-20 में 3.89 लाख रुपये (हर महीने 32000 रुपये से ज्यादा) थी। राष्ट्रीय औसत का यह तीन गुणा ज्यादा है। सर्वेक्षण के मुताबिक 20.05 लाख परिवारों में से 21 प्रतिशत के पास लैपटॉप या डेस्कटॉप है। इनमें से 80.15 प्रतिशत के पास इंटरनेट कनेक्शन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान