देश की खबरें | दिल्ली की जनसंख्या वर्ष 2036 तक बढ़कर 2.65 करोड़ हो सकती है : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली सरकार की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी की जनसंख्या 2036 तक बढ़कर 2.65 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर दिल्ली सरकार की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी की जनसंख्या 2036 तक बढ़कर 2.65 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है।

‘दिल्ली में महिलाएं और पुरुष-2023’ शीर्षक वाली रिपोर्ट के अनुसार, 2036 तक दिल्ली की जनसंख्या 2,65,91,000 - 1,25,89,000 महिलाएं और 1,40,02,000 पुरुष - होने का अनुमान लगाया गया है।

अनुमान के मुताबिक, वर्ष 2036 में शहर की आबादी में महिलाएं 47.34 प्रतिशत होंगी, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 48.78 प्रतिशत है।

शहरीकरण की तीव्र गति के कारण दिल्ली देश के सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में से एक है।

जनगणना 2011 के अनुसार, दिल्ली की जनसंख्या 1,67,87,941 थी, जिसमें 78,00615 महिलाएं और 89,87,326 पुरुष थे।

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, दिल्ली में महिलाओं की आबादी शहर की कुल आबादी का 46.47 प्रतिशत है।

दिल्ली का लिंग अनुपात 868 (जनगणना 2011 में) से बढ़कर 2036 में 899 होने का अनुमान है, लेकिन यह अभी भी राष्ट्रीय स्तर पर लिंग अनुपात से कम होगा, जो इसी अवधि में 943 से बढ़कर 952 होने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\