देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन नवम्बर राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

आईएमडी क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘ न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी रही। अगले चार से पांच दिन तक यही स्थिति रहने की संभावना है।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- बिहार के लोगों ने जंगलराज को, डबल-डबल युवराजों को सिरे से नकार दिया: 3 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आईएमडी ने अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान के सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होकर 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम रहने के साथ ही शीत लहर चलने का पूर्वानुमान लगाया है।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘बुधवार को भी यहीं स्थिति बनी रही तो हम दिल्ली में शीत लहर की घोषणा करेंगे।’’

यह भी पढ़े | Randeep Surjewala Attacks Haryana Govt: शराब घोटाले को लेकर रणदीप सुरजेवाला का हरियाणा सरकार पर निशाना, कहा-जब सैंया भये कोतवाल, तो डर काहे का.

उन्होंने कहा कि नवम्बर माह मौसम के पिछले चार-पांच साल की तुलना में सबसे ठंडा रहने की संभावना है।

दरअसल बादल लौट रही कुछ ‘इंफ्रारेड’ विकिरणों को सोख लेते हैं और उन्हें वापस धरती पर भेजे देते हैं, जिससे धरातल गर्म रहता है।

श्रीवास्तव ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में पिछले तीन-चार दिनों में बर्फबारी हुई है, इसलिए उस क्षेत्र की ठंडी हवा का दिल्ली के मौसम पर असर पड़ रहा है।

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतत तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में इस साल अक्टूबर का महीना पिछले 28 साल में सबसे अधिक ठंडा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\