देश की खबरें | दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरा, शुक्रवार को 9.6 डिग्री सेल्सियस पर आया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में न्यूनतम तापमान घट कर शुक्रवार को 9.6 डिग्री सेल्सियस पर चला आया। एक दिन पहले यहां न्यूनतम तापमान बढ़कर 14.4 डिग्री सेल्सियस था। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, आठ जनवरी दिल्ली में न्यूनतम तापमान घट कर शुक्रवार को 9.6 डिग्री सेल्सियस पर चला आया। एक दिन पहले यहां न्यूनतम तापमान बढ़कर 14.4 डिग्री सेल्सियस था। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में बादल छाये रहने के कारण न्यूनतम तापमान में तेज गिरावट नहीं आ रही है।
उन्होंने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, बृहस्पतिवार को यह 14.4 डिग्री सेल्सियस था। बृहस्पतिवार को यहां न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो पिछले चार साल में जनवरी माह के लिए अधिकतम था।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली में बुधवार तक लगातार चार दिन तक बारिश हुई।
अधिकारियों ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार को भी शहर में बारिश हो सकती है। आसमान में बादल छाये रहेंगे।
उन्होंने बताया कि इसके बाद, बर्फीले पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर से चलने वाली उत्तरपश्चिमी हवाओं के कारण दिल्ली के न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरवाट आने की संभावना है।
विभाग ने कहा कि दिल्ली में इस जनवरी में 56.6 मिमी बरसात हो चुकी है जो 21 वर्षों में इस महीने में सर्वाधिक है। हर साल दिल्ली में इस महीने में औसतन 21.7 मिमी बारिश होती है
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 08, 2021 12:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

