देश की खबरें | दिल्ली का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, एक जुलाई दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
आईएमडी के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त 24 घंटों की अवधि में 27 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग कार्यालय ने रविवार के लिए आमतौर पर आकाश में बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान के क्रमश: 36 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
मौसम विभाग कार्यालय ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री अधिक है। सापेक्षिक आर्द्रता 65 प्रतिशत से 89 प्रतिशत के बीच रही।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम सात बजे 71 दर्ज किया गया, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है।
गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2023 08:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

