देश की खबरें | दिल्ली का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

नयी दिल्ली, 15 नवंबर दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) फिर से 'गंभीर' श्रेणी में आ गया।

दिल्ली में शाम चार बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 401 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’, 401 से 450 के बीच ‘गंभीर’ और 450 से ऊपर ‘अत्यधिक गंभीर’ माना जाता है।

राष्ट्रीय राजधानी में शाम 5.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 57 प्रतिशत रही।

दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले चार दिनों के दौरान हल्के कोहरे जैसी स्थिति बने रहने की उम्मीद है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)