देश की खबरें | दिल्ली का अधिकतम तापमान बढ़कर 31.4 डिग्री सेल्सियस हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली का अधिकतम तापमान सोमवार को बढ़कर 31.4 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो इस साल मार्च में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी।
नयी दिल्ली, 11 मार्च दिल्ली का अधिकतम तापमान सोमवार को बढ़कर 31.4 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो इस साल मार्च में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी।
स्थानीय मौसम कार्यालय के वैज्ञानिक और प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि मंगलवार को तापमान समान रहने के आसार हैं, लेकिन हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना के कारण बुधवार को इसमें कमी आ सकती है।
आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार का अधिकतम तापमान मौसम के सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वर्ष 2023 में मार्च में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि 2022 में यह 39.6 डिग्री सेल्सियस था।
विभाग के बुलेटिन के अनुसार, सापेक्ष आर्द्रता सुबह 8.30 बजे 91 प्रतिशत थी जो शाम 5.30 बजे घटकर 27 प्रतिशत हो गई।
मौसम कार्यालय ने मंगलवार को मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है और न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 13 और 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 दर्ज किया गया जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।
एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच 'अच्छा', 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच 'मध्यम', 201 से 300 के बीच 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2024 11:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

