देश की खबरें | दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 22 जून राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से 0.6 डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी में चार मिमी बारिश हुई।
आर्द्रता 50 प्रतिशत से 62 प्रतिशत के बीच रही।
मौसम विभाग ने रविवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 40 डिग्री और 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शाम छह बजे 190 अंकों के साथ 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज किया गया।
शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘‘अच्छा’’, 51 से 100 के बीच ‘‘संतोषजनक’’, 101 से 200 के बीच ‘‘मध्यम’’, 201 से 300 के बीच ‘‘खराब’’, 301 से 400 के बीच ‘‘बहुत खराब’’ और 401 से 500 के बीच ‘‘गंभीर’’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2024 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

