देश की खबरें | दिल्ली में अधिकतम तापमान के 33 डिग्री सेल्सियस रहने, हल्की बारिश होने का अनुमान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
नयी दिल्ली, 20 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि सबुह साढे़ आठ बजे तक शहर में 69.6 मिमी बारिश हुई।
विभाग के अनुसार, शहर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
राष्ट्रीय राजधानी में काफी लंबे इंतजार के बाद 12 जुलाई को मानसून पहुंचा और शहर में बारिश होने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। तभी से, शहर में लगभग हर दिन बारिश हो रही है।
आईएमडी ने बताया कि मंगलवार को शहर में न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह हवा में आर्द्रता का स्तर 96 प्रतिशत रहा।
आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ मानसून दिल्ली में बहुत देर से पहुंचा। इसके जून अंत में आने की संभावना थी।’’
शहर में सफदरजंग वेधशाला में 69.6 मिमी, पालम वेधशाला में 99.3 मिमी, लोधी रोड वेधशाला में 62 मिमी, आयानगर वेधशाला में 51.6 मिमी, रिज वेधशाला में 58 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम वैज्ञानिक ने आम आमतौर पर बादल छाए रहने और दिन में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2021 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

