एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस, हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को धूप खिली रही और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस, हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को धूप खिली रही और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने कहा कि शाम चार बजे 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 314 होने के कारण शहर में हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में रही।

दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 310 रहा। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग कार्यालय ने शनिवार को सुबह धुंध और मामूली कोहरे के साथ मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 27 और नौ डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है।

गौरतलब है कि केंद्र के वायु गुणवत्ता आयोग ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण विरोधी कार्य योजना के चरण-3 के तहत गैर-जरूरी निर्माण कार्य पर प्रतिबंध सहित कई अन्य प्रतिबंधों को हटाने का आदेश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2022 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).