एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली में मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान, कोहरे से दृश्यता घटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता घटकर महज 50 मीटर रह गयी और न्यूनतम तापमान भी 3.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो कि इस मौसम का सबसे कम तापमान है।

देश की खबरें | दिल्ली में मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान, कोहरे से दृश्यता घटी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर दिल्ली में बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता घटकर महज 50 मीटर रह गयी और न्यूनतम तापमान भी 3.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो कि इस मौसम का सबसे कम तापमान है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि लगातार तीसरे दिन शहर में शीतलहर चल रही है।

शहर के मौसम की सूचना देने वाली सफदरजंग वेधशाला में मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीवास्तव ने कहा कि ‘ठंड की स्थिति’ बने रहने के आसार हैं क्योंकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है। लोधी रोड मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में 20 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि 18 दिसंबर को अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री रहा था।

श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में ‘घना’ कोहरा छाए रहने से कई जगहों पर दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गयी।

मैदानी भाग में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने पर शीतलहर और दो डिग्री से नीचे के तापमान की स्थिति में भीषण ठंड की घोषणा की जाती है।

इस साल दिसंबर में औसत न्यूनतम तापमान (7.06 डिग्री सेल्सियस) पिछले साल के औसत न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री से कम है।

दिल्ली की वायु गुणवत्ता बृहस्पतिवार को ‘खराब’ श्रेणी में रही। शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह दस बजे 331 दर्ज किया गया। बुधवार को पिछले 24 घंटे में औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 290 रहा जबकि मंगलवार को 265, सोमवार को 253 दर्ज किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2020 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).