देश की खबरें | दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कोविड-19 का टीका लगवाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को यहां के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस का टीका लगवाया और केंद्र सरकार से आग्रह किया कि 45 वर्ष से कम उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू किया जाए।

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को यहां के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में कोरोना वायरस का टीका लगवाया और केंद्र सरकार से आग्रह किया कि 45 वर्ष से कम उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू किया जाए।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 को परास्त करने के लिए व्यापक पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाना होगा।

सिसोदिया ने एक बयान में कहा, ‘‘केंद्र सरकार से दिल्ली सरकार को अच्छी संख्या में कोविड-19 का टीका मिलते ही हमारा लक्ष्य है कि दिल्ली के हर नागरिक का तीन-चार मई तक टीकाकरण करवा दिया जाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि दिल्ली में कोविड-19 टीका की आपूर्ति बढ़ाए और 45 वर्ष से कम उम्र के लोगों का टीकाकरण शुरू करवाए।’’

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने कहा कि वायरस से लड़ने और निजात पाने का एक ही तरीका है कि सभी वर्ग के लोगों का टीकाकरण कराया जाए।

टीका लगवाने के बाद उन्होंने ट्वीट कर चिकित्सकों और वैज्ञानिकों को धन्यवाद दिया और कहा कि केंद्र को उम्र सीमा तय किए बगैर टीकाकरण की अनुमति देनी चाहिए।

सिसोदिया ने अपनी पत्नी के साथ टीके की पहली खुराक ली और ट्वीट कर वैज्ञानिकों एवं चिकित्सकों को धन्यवाद दिया।

सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘अस्पताल में आज परिवार सहित टीका लगवाया। प्रतिभावान वैज्ञानिकों, मेडिकल टीम और हर किसी को धन्यवाद, जिन्होंने हमारे लिए टीका बनाया। केंद्र सरकार को उम्र सीमा तय किए बगैर हर किसी को टीका लगवाने की व्यवस्था करनी चाहिए। मिल-जुलकर कोविड-19 का सामना करें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 वायरस की तेजी से श्रृंखला तोड़ने का एकमात्र तरीका सभी उम्र वर्ग के लोगों का टीकाकरण करना है। घातक वायरस को परास्त करने का रास्ता है कि व्यापक पैमाने पर टीकाकरण किया जाए, न कि पूरी तरह लॉकडाउन लगाया जाए।’’

उन्होंने दिल्ली के 45 वर्ष एवं इससे अधिक उम्र के लोगों से आग्रह किया कि वे टीका लगवाएं और कहा कि वायरस से लड़ने का एक यही तरीका है। वर्तमान में 45 वर्ष एवं अधिक उम्र के लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले महीने सरकारी एलएनजेपी अस्पताल में अपने माता-पिता के साथ टीका लगवाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान