देश की खबरें | दिल्ली में डेंगू से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 15 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में छह और लोगों की डेंगू से मौत हो जाने के साथ मच्छरों से फैलने वाले इस रोग से राष्ट्रीय राजधानी में 2021 में अब तक कुल 15 लोगों की मौत हुई है। नगर निकाय की एक विज्ञप्ति में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, छह दिसंबर दिल्ली में छह और लोगों की डेंगू से मौत हो जाने के साथ मच्छरों से फैलने वाले इस रोग से राष्ट्रीय राजधानी में 2021 में अब तक कुल 15 लोगों की मौत हुई है। नगर निकाय की एक विज्ञप्ति में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

साथ ही, डेंगू के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 8,900 से अधिक पहुंच गई है।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम द्वारा दर्ज डेंगू से मौत की आधिकारिक संख्या नौ थी। इन नौ मृतकों में तीन साल की एक बच्ची और एक लड़का भी शामिल है।

नगर निकाय की ओर से सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक इस मौसम में चार दिसंबर तक डेंगू के कुल 8,975 मामले सामने आए और 15 लोगों की मौत हुई है।

रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्र्रीय राजधानी में 2020 में डेंगू के 1072, 2019 में 2036, 2018 में 2798, 2017 में 4726, 2016 में 4431 मामले आए थे।

इसमें बताया गया है कि शहर में 2015 में यह संख्या 10,600 के आंकड़े को पार कर गई थी, जो राष्ट्रीय राजधानी में 1999 के बाद से इस रोग का सबसे बड़ा प्रकोप था। वहीं, 2016 के बाद से इस साल डेंगू से सर्वाधिक मौत हुई है। साल 2016 में इस रोग से होने वाली मौत की आधिकारिक संख्या 10 थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\