एजेंसी न्यूज

सीएनजी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ दिल्ली के कैब, ऑटो चालकों ने जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन

दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में भारी वृद्धि के विरोध में कई कैब और ऑटो चालकों ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया और किराए में संशोधन किए जाने की मांग की. उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर हड़ताल पर जाने की धमकी भी दी.

सीएनजी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ दिल्ली के कैब, ऑटो चालकों ने जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन
(Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 8 अप्रैल : दिल्ली में सीएनजी की कीमतों में भारी वृद्धि के विरोध में कई कैब और ऑटो चालकों ने शुक्रवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया और किराए में संशोधन किए जाने की मांग की. उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर हड़ताल पर जाने की धमकी भी दी.

‘सर्वोदय ड्राइवर्स वेलफेयर एसोसिएशन’ के अध्यक्ष रवि राठौड़ ने कहा कि सरकार को या तो संपीड़ित प्राकृतिक गैस (CNG) की कीमतों में कटौती करनी चाहिए या किराए में संशोधन करना चाहिए. राठौड़ ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘ सीएनजी की कीमतें 70 रुपये प्रति किलोग्राम के करीब हैं, लेकिन हम अब भी अपनी कैब और ऑटो पुराने किराए पर चला रहे हैं. यह भी पढ़ें : RBI ने दी बड़ी सुविधा, अब बिना कार्ड डाले सभी बैंकों के ATM से निकाल सकते हैं पैसे, जानिए कैसे

इसलिए अब सीएनजी की आसमान छूती कीमतों के साथ काम करना हमारे लिए मुश्किल हो गया है. किराए में संशोधन की जरूरत है, जो पिछले सात-आठ वर्षों से लंबित है. यदि किराए में संशोधन नहीं किया जा सकता है तो सीएनजी की दरें कम की जानी चाहिए.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2022 01:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).